होली इस महीने आप सबने मनाई होगी ! ' बचपना ' में इस बार साझा कर रहा अपने आने वाले बाल कविता संग्रह ‘आसमान का सपना’
से अपनी यह नन्ही प्यारी सी कविता ‘बच्चों की होली' ! आशा है पसंद आयेगी
~ प्रेम रंजन अनिमेष
बच्चों की होली
µµ
बच्चों की टोली
खेल रही होली
मिलते जुलते सब
खिलते खुलते सब
इक दूजे पर डाल
रंग अबीर गुलाल
अग जग रंगोली
कर दे यह होली
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें