शनिवार, 30 नवंबर 2019

मुन्नू जी का यादगार सफर




बचपना में इस बार प्रस्तुत कर रहा अपने आनेवाले बाल कविता संग्रह  मीठी नदी का मीठा पानी  से अपनी  यह  प्यारी सी  कविता मुन्नू जी का यादगार सफर’ ! 

आशा है पसंद आयेगी
                                 ~ प्रेम रंजन अनिमेष

मुन्नू जी का यादगार सफर 


µ


नयी कार में  चले बैठ कर 
मम्मी  डैडी   दूर  सैर  पर 
मुन्नू  को   पहनाय  डायपर 
बड़े मजे में कटा वह सफर 


लौटने   पर   यूँ  गयी  भर 
चिकतियों से  त्वचा कातर 
सहम जाता है  सिहर कर
वह सफर के  नाम ही पर...
 प्रेम रंजन अनिमेष